The Lallantop

Amazon Great Indian Festival 2026 से पहले Early Deals, इन प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट

Amazon ने Amazon.in पर 'Great Indian Festival 2026' के लिए 'Early Deals' शुरू कर दी हैं. अगर आपकी प्लानिंग लैपटॉप, फोन या कोई और गैजेट खरीदने की है, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. पूरी डिटेल जान लें यहां.

Advertisement
post-main-image
Amazon ने Amazon.in पर 'Great Indian Festival 2026' के लिए 'Early Deals' शुरू कर दी हैं

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेजन ने 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले Great Indian Festival के पहले 'Early Deals' की शुरुआत की है, जिसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन प्रोडक्ट्स पर विशेष छूट दी जा रही है।
  • 1 अक्टूबर से टीवी, वाशिंग मशीन और कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम 8 फीसदी तक बढ़ने की वजह से ग्राहकों को महंगाई से पहले खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
  • 'Early Deals' के तहत जिन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, उनके कारण उपभोक्ता खरीदारी शुरू कर चुके हैं और इसकी वजह से आगामी त्योहारों पर बिक्री में वृद्धि होने की संभावना है।

Amazon Great Indian Festival स्टार्ट होने में वैसे तो अभी टाइम है. मतलब सेल 8 अक्टूबर से स्टार्ट होगी लेकिन ऑफर्स अभी से आना चालू हो गए हैं. ई-कॉमर्स पोर्टल ने 'Early Deals' स्टार्ट की है. इसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और दूसरी कैटेगरीज में डिस्काउंट मिल रहा है. ‘Early Deals’ के तहत, SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड (जिसमें योग्य EMI ट्रांज़ैक्शन भी शामिल हैं) से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. हमने भी कुछ प्रोडक्ट चेक किए और आपके लिए उनकी लिस्ट बना दी.

Advertisement

सेल की बात है तो पहला फोकस स्मार्टफोन होता है. ‘Early Deals’ में OnePlus N6x को बैंक ऑफर समेत 18,499 रुपये में लिस्ट किया गया है.  7,000mAh की बैटरी वाले इस डिवाइस का असल दाम 22,999 रुपये है. Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर, 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 7,900mAh की वाले Redmi 17 5G को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Apple का सबसे किफायती और इंडिया में बंपर बिक रहा MacBook Neo 13-इंच A18 Pro चिप के साथ 71,990 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका दाम 79900 रुपये है. Intel Core 3 100U प्रोसेसर, 8GB RAM, 512GB SSD स्टोरेज और 15.6-inch फुल एचडी डिस्प्ले वाला ASUS Vivobook 15 फिलहाल के लिए  59,990 रुपये में उपलब्ध है.

Advertisement
Great Indian Festival 2026
MacBook Neo 13 ऐप्पल का सबसे किफायती लैपटॉप है 

Samsung 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV की कीमत 53,900 रुपये है. LG 55-इंच NU87 AI webOS TV की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 1 अक्टूबर से टीवी, वाशिंग मशीन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के दाम 8 फीसदी तक बढ़ने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इनको खरदीने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो सही समय है.

ये भी पढ़ें: एसी, टीवी, फ्रिज जल्दी खरीद लीजिए, इनके दाम बढ़ने की तारीख आ गई

‘Early Deals’ में Qubo Car Dashcam Pro को 5,119 में खरीदा जा सकता है. डैशकैम तो अब जरूरत बन चुका है. खास तौर पर एक्सीडेंट से लेकर इन्श्योरेन्स क्लेम के लिए. ऐसे में अगर आप बिना डैशकैम के गाड़ी चला रहे हैं और सेल का इंतजार कर रहे तो अब सही टाइम है. इसके साथ ही सैमसंग फ्रिज और Bosch की वाशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है.  

Advertisement
एआई की मदद लीजिए

आजकल हर जगह एआई नजर आता है ऐसे में शॉपिंग में इसका इस्तेमाल नहीं हो, ऐसा कैसे हो सकता है. अमेजन का एआई असिस्टेंट 'Rufus' किसी भी प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री ट्रैक कर सकता है. सबसे कम कीमत का अलर्ट भी भेज सकता है. अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद आया और आप उसे ऐप पर सर्च नहीं कर पा रहे तो ऐप का 'Lens AI' उसको पहचान सकता है. बस फिर क्या. बटुए को जेब से बाहर निकालिए और खेलिए शॉपिंग-शॉपिंग.  

वीडियो: अशोक लवासा इंटरव्यू: खुद 'असहमत' रहने वाले पूर्व चुनाव आयुक्त खुलासों पर क्या बोले?

Advertisement