iPhone 18 Pro सीरीज के रुझान आने शुरू हो गए हैं. अगर जो आप नॉर्मल यूजर हैं मतलब कॉल करने से लेकर WhatsApp पर बतियाने और रील-रील खेलने के लिए डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले हैं तो सब ठीक, लेकिन जो आप हैवी यूजर हैं, माने प्रो सीरीज का इस्तेमाल 4K वीडियो शूट करने और एडिट के लिए करने वाले हैं तो फिर आपके दुखी होने का टाइम आ गया है. टेस्ट में 1TB iPhone 18 Pro Max का स्टोरेज पुराने SD कार्ड से भी धीमा निकला है. HOMOLAB के टेस्ट में 512GB iPhone 18 Pro ने 1TB iPhone 18 Pro Max को पछाड़ दिया है.
ढाई लाख वाला iPhone निकला फिसड्डी, लैब टेस्ट में ऐप्पल की खुली पोल
HOMOLAB ने जब 1TB iPhone 18 Pro Max का लैब टेस्ट किया तो अंदर से बात बाहर निकलकर आई. ऐप्पल ने 1TB iPhone 18 Pro Max में QLC स्टोरेज लगाया है, इसे लेकर ही एक बड़ा खेल सामने आया है. पूरी बात समझ लीजिए.

बताते हैं-बताते हैं, लेकिन पहले जरा ये जान लीजिए कि आखिर स्टोरेज इतना धीमा क्यों है. अब ऐप्पल तो आईफोन के बारे में कुछ बताता नहीं, माने ज्यादातर स्पेसिफिकेशन के बारे में तभी पता चलता है, जब JerryRigEverything भईया उसका पोस्टमार्टम करते हैं या फिर कोई लैब आईफोन का टेस्ट करती है. अब ऐसा ही टेस्ट HOMOLAB ने किया तो अंदर से बात बाहर निकलकर आई कि ऐप्पल ने 1TB iPhone 18 Pro Max में QLC स्टोरेज लगाया है जो थोड़ा सस्ते किस्म का है. वैसे कंपनी ने डिवाइस के 256GB और 512GB मॉडल में TLC टाइप स्टोरेज लगाया है जो फास्ट होता है.

टेस्ट में पता चला कि 1TB मॉडल में स्पीड स्टार्ट तो 3,000+ MB/s से होती है, मगर फिर ये गिरकर 79.4 MB/s तक आ जाती है. इसको ऐसे समझिए, मानो आप एक 1GB की फ़ाइल फोन से या फोन में ट्रांसफर कर रहे तो पहले-पहल तो सेकंड के तीसरे हिस्से में ही ट्रांसफर हो जाएगी क्योंकि 1GB में 1000MB होता है. लेकिन आगे चलकर यही काम 12 सेकंड में होगा. जब 1TB मॉडल का स्टोरेज 60 फीसदी से ज्यादा भर दिया गया तो स्पीड घटकर 1.1 MB/s तक आ गई. माने 1GB की फ़ाइल ट्रांसफर होने में 909 सेकंड बोले तो 15 मिनट तक लग सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 प्रो मंगा रहे, पहले टैक्स का गणित भी समझ लो
क्या ही फर्क पड़ जाएगा इससे दोबाराआम जिंदगी में तो नहीं, लेकिन जो आप 1TB iPhone 18 Pro Max से 4K/ProRes रिकॉर्डिंग करेंगे या बड़ी फ़ाइल ट्रांसफर करेंगे या डिवाइस रिस्टोर करेंगे तो फर्क महसूस होगा. अब क्योंकि ऐप्पल डिवाइस तो जानी ही जाती है उसकी शानदार वीडियो क्वालिटी के लिए तो कई यूजर्स का ये प्राइमरी डिवाइस होता है. इंस्टा और शॉर्ट्स के जमाने में तो आईफोन ही शूटर और एडिटर का काम करता है. ऐसे में स्लो स्पीड से कोफ्त तो होगी. वैसे मैक्स के छोटे भाई 512GB iPhone 18 Pro में स्पीड का मामला 38 फीसदी फास्ट है तो देख लो आप.
वीडियो: क्या 2000 से ज्यादा के UPI Payment पर लगेगा Charge? सरकार के प्रस्ताव से बढ़ी चर्चा










