कुछ साल पहले Apple ने iPhone यूजर्स को एक चेतावनी दी थी. कंपनी ने कहा था कि अगर आपने अपने आईफोन को फटफटी पर लगाकर ज्यादा देर तक चलाया तो गाड़ी के वाइब्रेशन से फोन की कैमरा असेंबली खराब हो सकती है. मोटरसाइकिल पर फोन स्टैंड में आईफोन लगाकर रखने से खिचक-खिचक करने से मामला खराब हो सकता है. ठीक बात, लेकिन आईफोन 18 प्रो सीरीज में तो बिना मोटरसाइकिल पर लगाए भी कैमरे का संतुलन गड़बड़ा सकता है. कंपनी ने 18 प्रो सीरीज के जिस वेरिएबल-अपर्चर फीचर को बुक्का फाड़कर बताया, उसको चुंबक से खतरा है.
iPhone 18 प्रो खरीदा, तो ये चुंबक वाली दिक्कत सबसे पहले जान लो
iPhone 18 प्रो सीरीज के फोन में कैमरे में लगे वेरिएबल-अपर्चर को चुंबक से लेकर थर्ड पार्टी MagSafe accessories से दिक्कत हो सकती है. देसी से लेकर विदेशी टेक एक्सपर्ट ने इससे जुड़े वीडियो पोस्ट किए हैं.

ये भी पढ़ें: ढाई लाख वाला iPhone निकला फिसड्डी, लैब टेस्ट में ऐप्पल की खुली पोल
देसी से लेकर विदेशी टेक एक्सपर्ट ने इससे जुड़े वीडियो पोस्ट किए हैं. कुल जमा बात ये है कि iPhone 18 Pro के वेरिएबल-अपर्चर को मार्केट की MagSafe accessories और चुंबक से दिक्कत हो सकती है. सबसे पहले आप ये दोनों वीडियो देखिए.
पहला वीडियो इंडियन स्मार्टफोन एक्सपर्ट Sanju Choudhary ने पोस्ट किया है और दूसरा ऐप्पल प्रोडक्ट के एक्सपर्ट Sam Kohl ने. दोनों में साफ दिखता है कि आईफोन 18 प्रो के कैमरे के पास जैसे ही चुंबक ले जाते हैं, वो चालू-बंद होने लगता है. माने मैगनेट से कैमरा असेंबली को खराब किया जा सकता है. हालांकि ये हम सभी को पता है कि ऐसा कोई करेगा नहीं. माने 1 लाख 64 हजार रुपये के फोन के साथ कौन ही ऐसा खिलवाड़ करेगा, लेकिन जो यूजर ने मार्केट में मिलने वाली MagSafe accessories लगाई तो फिर दिक्कत हो सकती है.
ऐप्पल ने आईफोन 12 के साथ अपने फोन में MagSafe नाम से एक नई तकनीक को लॉन्च किया था. आईफोन के बैक पैनल पर मैगसेफ होता है जिसे आप एक चुंबक ही मान सकते हैं. MagSafe वाले आईफोन में तमाम प्रोडक्ट चिपका सकते हैं. जैसे वायरलेस चार्जर या वालेट या बैक कवर. ऐप्पल ऐसे प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज खुद बनाता है. अब जो यूजर ने ओरिजनल MagSafe प्रोडक्ट आईफोन 18 प्रो के पीछू लगाया तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर उसने मार्केट में मिलने वाले किसी MagSafe प्रोडक्ट को चिपकाया तो दिक्कत तय है.

दरअसल मार्केट में मिलने वाले कई MagSafe प्रोडक्ट एकदम घटिया क्वालिटी के होते हैं. इसमें चुंबक कहीं भी चिपका होता है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ज्ञानेश कुमार ने सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की नहीं सुनी?











