Prepaid Mobile Plans महंगे हो गए हैं. आप एकदम एकदम सही पढ़े हैं. प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज लगभग 17 फीसदी महंगा हो गया और हमें कानों कान खबर ही नहीं लगी. सस्ते प्लान को हटा दिया गया. 299 रुपये की जगह अब आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे. दरअसल एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान से 299, 319 और 649 रुपये वाले प्लान हटा दिए हैं. 859 रुपये वाले प्लान का दाम भी बढ़कर 899 हो गया है.
मोबाइल रिचार्ज महंगा हो गया, इस टेलीकॉम कंपनी ने बढ़ा दिए दाम
Airtel ने अपने कई रिचार्ज प्लान हटा दिए हैं. साथ ही पैसे भी बढ़ा दिए हैं. ये भी पता चला है कि कुछ प्लान्स को पूरी तरह से कंपनी की वेबसाइट और ऐप से हटा दिया गया है.

299 रुपये वाला तो सात दिन पहले ही हटा दिया गया था. लेकिन तब ऐसा माना जा रहा था कि कुछ ही सर्किल में इसे हटाया गया है. लेकिन अब पता चला है कि इस प्लान को पूरी तरह से कंपनी की वेबसाइट और ऐप से हटा दिया गया है.
299 और 349 में अंतरबंद हो चुके 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ रोज का 1GB, 5G और 4G डेटा मिलता था. रोज के 100 एसएमएस के साथ कॉल करने का कोई टेंशन नहीं थी. 349 खर्च करने पर यूजर को 28 दिन के लिए रोज का 2GB डेटा मिलेगा. 6 महीने का ऐप्पल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मिलेगा. कहने को कह सकते हैं कि 50 रुपये ज्यादा देने पर 1GB डेटा ज्यादा मिलेगा. कुछ और सर्विस भी मिल जाएंगी लेकिन जिसे डेटा चाहिए नहीं उसका क्या. उसके लिए तो महंगा हुआ ना. अब चाहो या ना चाहो, 349 रुपये तो खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें: SIM की भी एक्सपायरी होती है? जानिए कब बदल लेना चाहिए
579 और 619 वाले प्लान भी गायबसंजू चौधरी और Debayan Roy जैसे टेक एक्सपर्ट ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि एयरटेल ने कुछ सर्कल से 579 और 619 वाले प्लान हटा दिए हैं. मोबाइल रिचार्ज के दाम बढ़ने की बात तो बहुत दिनों से हो रही है. एक्सपर्ट से लेकर ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी Jefferies और Morgan Stanley ने भी रिचार्ज के दाम बढ़ने के बारे में बताया था.

हालांकि अभी तक ऐसा हुआ नहीं, लेकिन बेसिक प्लान का दाम बढ़ जाना इस बात का संकेत समझ लीजिए. jio और VI ने भी कुछ ऐसा ही किया तो फिर कई सारे यूजर्स दुखी होने वाले हैं.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?












