The Lallantop

700 करोड़ के हिस्टोरिकल एपिक में काम करेंगे रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन?

फिल्म में दो भाइयों की कहानी दिखाई जाएगी. इसमें बड़े भाई के रोल में रणवीर सिंह और छोटे में कार्तिक आर्यन फ्रंटरनर बताए जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन, दोनों ज़ॉम्बी बेस्ड फिल्मों पर काम करने वाले हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • T-Series के मालिक भूषण कुमार ने रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन को एक हिस्टोरिकल एपिक फिल्म में साथ लाने की योजना बनाई है, जिसका बजट लगभग 700 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
  • रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी विभिन्न फिल्मों के शूट और प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, जिसके कारण यह नया प्रोजेक्ट शीघ्र शुरू होना संभव नहीं है।
  • यदि दोनों अभिनेता फिल्म के लिए उपलब्ध हो जाते हैं, तो इस बड़े बजट की फिल्म का निर्माण शुरू होगा, जो गोंडवाना क्षेत्र और आदिवासी समुदाय की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

Ranveer Singh और Kartik Aaryan बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शामिल हैं. दोनों इस वक्त अपने करियर के पीक पर हैं. एक तरफ़ रणवीर ने Dhurandhar जैसी ब्लॉकबस्टर दी. वहीं दूसरी तरफ़, कार्तिक को Chandu Champion के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. ऐसे में इस गर्म लोहे पर T-Series के मालिक Bhushan Kumar ने हथौड़ा मार दिया है. खबर है कि वो इन दोनों एक्टर्स को एक हिस्टोरिकल एपिक में साथ लाने की तैयारी में है. फिल्म का बजट लगभग 700 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.

Advertisement

इंटरनेट पर चल रही खबरों के मुताबिक, भूषण कुमार ने रणवीर को एक बिग बजट फिल्म के लिए अप्रोच किया है. ये इतिहास से प्रेरित टू-हीरो फिक्शनल मूवी होगी. इसका बैकड्रॉप गोंडवाना या गोंड आदिवासी समुदाय पर बेस्ड होगा. ये देश की सबसे बड़ी ट्राइब में से एक है और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र जैसे इलाकों में रहती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी में इस ट्राइब के दो ऐसे भाइयों की कहानी दिखाई जाएगी, जो बचपन से एक-दूसरे के बेहद करीब थे. मगर फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वो दुश्मन बन बैठे. दोनों कैरेक्टर्स की अलग-अलग खूबियां और खामियां हैं. साथ ही उनमें किसी तरह की दैवीय शक्तियां भी हैं. फिल्म में छोटे भाई के रोल के लिए कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया गया है. वहीं बड़े भाई के किरदार में भूषण कुमार की पहली पसंद रणवीर सिंह हैं. दावा किया जा रहा है कि वो इस फिल्म को 700 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर बनाने वाले हैं. हालांकि मेकर्स या एक्टर्स की तरफ़ से फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी कमेंट नहीं किया गया है.

Advertisement

वैसे, रणवीर और कार्तिक अगर इस मूवी के लिए तैयार भी हो जाते हैं, तब भी इसे बनने में अच्छा-खासा समय लग जाएगा. वो इसलिए क्योंकि रणवीर अभी अपनी ज़ॉम्बी-एपोक्लिप्स मूवी 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करेंगे. चूंकि वो इसके प्रोड्यूसर हैं, इसलिए फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी मौजूद रहेंगे. इसमें ठीक-ठाक समय जाने वाला है.

दूसरी तरफ़, कार्तिक के पास अभी सांस लेने की फुर्सत भी नहीं है. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी 'तू मेरी ज़िंदगी है' अब तक रिलीज़ नहीं हुई. वहीं इस वक्त वो कबीर खान के साथ किक-बॉक्सर ताजामुल इस्लाम की बायोपिक शूट कर रहे. आगे उनकी लाइनअप में 'नागज़िला' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में भी हैं. यही नहीं, वो 'शेरशाह' के डायरेक्टर विष्णुवर्धन की अनटाइटल्ड ज़ॉम्बी फिल्म में भी नज़र आ सकते हैं. अगर इनसे फुर्सत मिली, सिर्फ तभी वो किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर पाएंगे.

वीडियो: रणवीर सिंह का ‘डॉन 3’ फिल्म का विवाद सुलझा, लेकिन कैसे?

Advertisement

Advertisement