The Lallantop
Logo

मिजोरम: हाथ में 10 का नोट और चूज़ा पकड़े इस बच्चे का काम जानकर हंसना-रोना एक साथ आता है

काश हर कोई बच्चा ही होता, बच्चा ही रहता. कित्ती खूबसूरत होती न दुनिया.

Advertisement
एक बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. बच्चा कैमरे की तरफ देख रहा है. एक हाथ में चूजा. दूसरे में 10 रुपये का नोट, उसकी कुल जमा-पूंजी. बच्चे की आंखों में जो है, वो आप लिखकर ठीक-ठीक बता नहीं सकते. करुणा, कातरता, अपराधबोध, तकलीफ सब है उन एक जोड़ी आंखों में. अद्भुत मासूमियत है उसमें. फेसबुक पर सांगा सेज़ नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट में इस बच्चे की कहानी बताई. उनके पोस्ट को 65 हज़ार लोग शेयर कर चुके हैं अब तक. 88 हज़ार रिऐक्शन आए हैं पोस्ट पर. क्या है इस वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी? देखिए वीडियो में.

Advertisement
Advertisement
Advertisement