ये दुनिया बहुत बड़ी है. और इसमें कई तरीके के लोग रहते हैं. रंग, धर्म से अलग व्यवहार में भी. कुछ खीरे जैसे ठंडे होते हैं, और कुछ मिर्ची जैसे एकदम आग-बबूला. और जब ये वाले लोग मैदान पर उतरते हैं, तब बमुश्किल ही अपने इस व्यवहार को छुपा पाते हैं. और फिर उनके इस व्यवहार की कहानियां प्रचलित होनी शुरू हो जाती हैं. सभी खेलों में आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे. और आज हम उन्हीं में से एक का क़िस्सा सुनाएंगे. ये प्लेयर टेनिस के लेजेंड माने जाते हैं. और इनका नाम है जॉन मैकेनरो. मैदान में इनका व्यवहार काफी हद तक शुरुआती दौर के विराट कोहली जैसा था. ऑन योर फेस वाला. लेकिन कई दफ़ा मैकेनरो इन हरकतों में विराट से कहीं आगे निकल जाते थे. और इनकी वो मशहूर ‘You can not be serious’ वाली लाइन तो आपने सुनी ही होगी. जब मैदानी अंपायर के फैसले से नाखुश होकर मैकेनरो जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे. चलिए इनके जन्मदिन पर हम आपको सिली पॉइंट में इस सुपरब्रैट का एक ऐसा ही क़िस्सा सुनाते हैं. देखिए वीडियो.
टेनिस का वो लेजेंड जिसने बीच मैच अंपायर को गाली दे दी!
कुछ खीरे जैसे ठंडे होते हैं, और कुछ मिर्ची जैसे एकदम आग-बबूला. और जब ये वाले लोग मैदान पर उतरते हैं, तब बमुश्किल ही अपने इस व्यवहार को छुपा पाते हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















