The Lallantop

घाना की क्लब फुटबॉल टीम की बस पर हथियारबंद लोगों का हमला, एक खिलाड़ी की मौत

बेरेकम चेल्सी घाना प्रीमियर लीग में खेल रही थी. यह लीग वेस्ट अफ्रीका की टॉप टियर लीग है. रविवार, 12 अप्रैल को टीम सामरेबोय शहर में समारटेक्स क्लब के खिलाफ मैच खेल कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने बस का रास्ता ब्लॉक किया और उस पर फायर करना शुरू कर दिया.

Advertisement
post-main-image
घाना के फुटबॉल खिलाड़ी की हमले में मौत. (Photo- India Today)

घाना के फुटबॉल क्लब बेरेकम चेल्सी (Berekum Chelsea) के लिए 12 अप्रैल का दिन एक बुरी याद बन गया. टीम के विंगर डोमिनिक फ्रिमपोंग (Dominic Frimpong) ने एक रॉबरी अटैक में अपनी जान गंवा दी. घाना फुटबॉल एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर इस 20 साल के युवा खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्लब की बस पर हुआ अटैक

बेरेकम चेल्सी घाना प्रीमियर लीग में खेल रही थी. यह लीग वेस्ट अफ्रीका की टॉप टियर लीग है. रविवार, 12 अप्रैल को टीम सामरेबोय शहर में समारटेक्स क्लब के खिलाफ मैच खेल कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने बस का रास्ता ब्लॉक किया और उस पर फायर करना शुरू कर दिया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब ने बताया,

Advertisement

समरेबोई से बेरेकम लौटते समय, हमारी टीम बस पर हथियारबंद लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया. उन्होंने हमारा रास्ता रोकने के लिए सड़क जाम कर दी थी. बंदूकें और असॉल्ट राइफलें लिए हुए नकाबपोश लोगों ने हमारी बस पर गोलीबारी शुरू कर दी. ड्राइवर ने बस को पीछे करने की कोशिश की. खिलाड़ी और स्टाफ जान बचाने के लिए पास की झाड़ियों में छिप गए थे.

घाना फुटबॉल एसोसिएशन ने जताया शोक

घाना फुटबॉल एसोसिएशन ने डोमिनिक के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया. उन्होंने कहा,

GFA को बेरेकुम चेल्सी फुटबॉल क्लब को डोमिनिक फ्रिम्पोंग के निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा और असीम दुख हुआ है. यह न केवल क्लब के लिए, बल्कि पूरे घाना फुटबॉल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. डोमिनिक एक होनहार युवा प्रतिभा थे, जिनका खेल के प्रति समर्पण और जुनून लीग की भावना को दर्शाता था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम पर कितना पैसा बरसेगा? ICC ने बता दिया 

पहले भी हुए हैं अटैक

मैनेजमेंट संस्था ने कहा कि इस घटना के बाद वह घरेलू टूर्नामेंट के लिए ट्रैवल करने वाली टीमों की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करेगी. इस हमले ने घाना में सड़क मार्ग से यात्रा करने वाली स्पोर्ट्स टीमों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. साल 2023 में, एक अन्य क्लब लेगॉन सिटीज़ ने भी समार्टेक्स में एक मैच के बाद अपनी बस पर हमले की सूचना दी थी. हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई थी.

वीडियो: उस्मान तारीक ने डैरिल मिशेल पर किस बात का गुस्सा निकाला? सोशल मीडिया पर दिया मैसेज

Advertisement