क्रिकेट. इस गेम में एक टीम से 11 खिलाड़ी खेलते हैं. इन 11 खिलाड़ियों का चुनाव स्क्वॉड में शामिल 16-17 प्लेयर्स के बीच में से होता है. अब इन 16-17 खिलाड़ियों का चुनाव कैसे होता है. ये सारी डेमोक्रेटिक बातें आपको पता ही होंगी. सेलेक्ट हुए प्लेयर्स अच्छा करते हैं, तो उन्हें लगातार मौके मिलते हैं. और अगर ये ऐसा नहीं कर पाते, तो उनको टीम से बाहर बैठा दिया जाता है. अब अगर आपको हाल की इंडियन टीम याद आ रही हो, तो आप समझिए. क्योंकि हमने तो किसी टीम का नाम लिया नहीं. खैर, आगे बढ़ते हैं. और आपको सुनाते हैं एक क़िस्सा. क़िस्सा उस कप्तान का, जिसने खराब फॉर्म के चलते खुद को ही ड्रॉप कर लिया. ऐसा करने वाले थे इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनेस. जी हां, ये बात साल 1974-75 की है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी. उनके साथ छह टेस्ट मैच वाली एशेज़ सीरीज़ खेलने के लिए. सीरीज़ के तीन मुकाबलों तक ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बना रखा था. दो मैच उन्होंने जीते लिए थे, एक मुकाबला ड्रॉ हुआ था. देखिए वीडियो.
इंग्लैंड का वो कप्तान जिसने अपने खराब प्रदर्शन को देखकर, दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाना बेहतर समझा!
क़िस्सा उस कप्तान का, जिसने खराब फॉर्म के चलते खुद को ही ड्रॉप कर लिया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















