The Lallantop

गौतम गंभीर से सहमत नहीं बैटिंग कोच, ऋषभ पंत का किया बचाव

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने Rishabh Pant को कंडीशन के हिसाब से खेलने की सलाह दी थी. लेकिन सितांशू कोटक का कुछ अलग मानना है.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच बड़ी जीत के साथ 300 रनों से जीता, जिसमें ऋषभ पंत ने पहली पारी में 121 गेंदों पर 81 रन बनाए।
  • बैटिंग कोच सितांशू कोटक ने पंत के खेलने के अंदाज का बचाव करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी को अपनी कंडीशन और स्टाइल के अनुसार खेलने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
  • कोटक ने बताया कि पंत सीनियर खिलाड़ी होने के नाते खेल को समझते हैं और मैच की जरूरत के अनुसार रणनीति बनाते हैं, जिससे टीम को रेड बॉल क्रिकेट में मदद मिलती है।

बीते कुछ दिनों में ऋषभ पंत की बैटिंग और फॉर्म को लेकर काफी चर्चा हुई. टेस्ट क्रिकेट में उनका बैटिंग अप्रोच हमेशा से अलग रहा है. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें कंडीशन के हिसाब से खेलने की सलाह दी थी. अब टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशू कोटक पंत के बचाव में उतर गए हैं. उन्हें लगता है कि टीम में हर खिलाड़ी को अपने स्टाइल में खेलने की आजादी है.

Advertisement
सितांशू कोटक ने किया पंत का बचाव

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच पारी और 300 रन से अपने नाम किया. पंत ने पहली पारी में 121 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. पंत आम तौर पर बहुत अटैकिंग खेलते हैं, लेकिन इस मैच में वो थोड़ा अलग अंदाज में दिखे. इसे लेकर बैटिंग कोच सितांशू कोटक से सवाल किया गया. कोटक ने पंत के अटैकिंग स्टाइल का बचाव किया. कोटक के मुताबिक हर खिलाड़ी का अलग स्टाइल होता है, वह उसी अंदाज में खेलता है.

कोटक ने पंत को लेकर कहा,

Advertisement

मुझे नहीं लगता कि ऋषभ पंत अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें कंडीशन के हिसाब से खेलना है. हर खिलाड़ी का अलग स्टाइल होता है. साई सुदर्शन अलग तरह से खेलते हैं, शुभमन गिल अलग तरह से खेलते हैं, केएल राहुल का अंदाज अलग है और ऋषभ पंत का अलग. हम बस यह चाहते हैं कि हर कोई खुलकर अपने अंदाज में खेले.

सितांशू कोटक ने पंत की तारीफ की

कोटक ने आगे बताया कि पंत सीनियर खिलाड़ी हैं और गेम को ठीक तरह से समझते हैं. कोई उन्हें सुझाव नहीं देता. बल्लेबाजी कोच ने कहा,

जब भी टीम को रेड बॉल क्रिकेट में जरूरत होती है, तब हर कोई जरूरत के हिसाब से ही खेलता है. पंत सीनियर खिलाड़ी हैं, जो गेम को समझते हैं. कोई उन्हें क्यों बताएगा कि उन्हें कैसे बल्लेबाजी करनी है. वह बॉलर्स को पढ़ते हैं, गियर चेंज करते हैं और कई बार कुछ ऐसा करते हैं जो गेंदबाज सोच भी नहीं सकता. यही उसकी ताकत है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने पूरी टीम की बेइज्जती की', लिट्टन दास ने मोहम्मद रिजवान को क्यों सुनाया? 
ऋषभ पंत के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में रन आ रहे हैं. IPL 2026 में पंत काफी स्ट्रगल करते दिखे थे. उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी टूर्नामेंटें में कुछ खास नहीं कर पाई. जिसके बाद पंत ने टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement