The Lallantop

दिल्ली में फ्लैट खरीदने का मौका, बंपर छूट के साथ DDA दे रहा ये बड़ी सुविधा

DDA Flats Scheme: डीडीए ने कर्मयोगी आवास स्कीम के तहत अतिरिक्त फ्लैट लॉन्च किए हैं. साथ ही, इस स्कीम के लिए आवेदन की डेडलाइन भी बढ़ा दी है. खरीदारों को डिस्काउंट भी मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
डीडीए इन फ्लैट की कीमतों में 25% की छूट दे रहा है (फोटो क्रेडिट: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत फ्लैट खरीदने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
  • यह योजना केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, सरकारी बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्मियों के लिए चलाई जा रही है, जिनके लिए फ्लैट बिक्री जारी है।
  • 25% छूट के साथ फ्लैट उपलब्ध कराए जाने से अब तक अच्छी मांग मिलने पर डीडीए ने 1552 अतिरिक्त फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।

अगर आप दिल्ली में अपना आशियाना तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मयोगी आवास स्कीम (Karmayogi Awaas Yojana 2025) की डेडलाइन बढ़ा दी है. अब जो लोग इस आवासीय योजना में फ्लैट खरीदना चाहते हैं वह 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे. 

Advertisement

ये फ्लैट नरेला के  सेक्टर A1, A4 के अलावा पॉकेट-6,9 और 13 में बिक्री के उपलब्ध हैं. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने यहां 1बीएचके, 2बीएचके और 3बीएचके फ्लैट बनाए हैं. यह आवासीय योजना पिछले साल लॉन्च हुई थी. अब डीडीए ने अतिरिक्त फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं.

DDA Karmayogi Awaas Yojana 2025 में फ्लैट कौन खरीद सकता है?

दिल्ली विकास प्राधिकरण के एक सर्कुलर में बताया गया है कि यह आवासीय योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए हैं . इस आवासीय योजना में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में काम करने वाले, सरकारी बैंकों के कर्मचारी, स्थानीय निकायों, स्वायत्त निकायों (Autonomous Bodies) के अलावा सरकारी विश्वविद्यालयों के अध्यापक या दूसरे कर्मचारी प्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement

यह स्कीम रिटायर हो चुके कर्मचारी के लिए भी है. डीडीए की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक इन फ्लैट्स को 'पहले आओ पहले पाओ' के तहत बेच रहा है. इस स्कीम में कांट्रैक्टचुअल/एडहॉक/अस्थायी कर्मचारी आवेदन नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: SIP से दो करोड़ बनाने हैं तो कंपाउंड इंटरेस्ट का खेल समझ लीजिए

DDA दे रहा 25% छूट

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बताया है कि कर्मयोगी आवास योजना (DDA Karmayogi Awaas Yojana 2025) में फ्लैट की कीमतों में 25 परसेंट की छूट मिल रही है. छूट के बाद 61.27 वर्ग मीटर वाला फ्लैट 33.63 लाख रुपये का पड़ रहा है. 

Advertisement

इसी तरह से टू बीएचके फ्लैट के शुरुआती दाम 75 लाख 55 हजार रुपये है. इस फ्लैट का एरिया 126 वर्गमीटर है. इसके अलावा 164 वर्गमीटर वाला 3 बीएचके फ्लैट 1 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये का मिलेगा.

कितने फ्लैट हैं और कैसे आवेदन कर सकते हैं?

डीडीए के मुताबिक पिछले साल लांच हुई कर्मयोगी आवास योजना को बढ़िया रिस्पांस मिला है. इस वजह से 1552 फ्लैट्स और बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. जो लोग इस योजना में हिस्सा लेने के पात्र हैं वह डीडीए की आधिकारिक बेवसाइट www.dda.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. कर्मयोगी आवास स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक बेवसाइट के अलावा eservices.dda.org.in पर आवेदन कर सकते हैं. 

वीडियो: गौतम गंभीर लेंगे वनडे का पूरा कंट्रोल, रोहित-कोहली का क्या होगा?

Advertisement