The Lallantop

अक्षय कुमार समेत दो दर्जन एक्टर्स से सजी 'वेलकम टु द जंगल' का ट्रेलर कैसा है?

क्या अक्षय ने 'वेलकम टु द जंगल' की मदद से रणबीर कपूर की 'रामायण' के बजट पर तंज किया?

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' में 25 से ज्यादा एक्टर्स ने काम किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म Welcome To The Jungle का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जिसमें परेश रावल एक फेक फिल्म के निर्माता के रूप में नजर आते हैं, और फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज़ होगी।
  • इस फिल्म का निर्माण फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स, आर्मी, घोड़े, हेलीकॉप्टर्स और सबमरीन जैसे बड़े तत्वों के साथ किया गया है, ताकि इस ट्रेलर को ओरिजिनल Welcome फिल्म से अलग बनाया जा सके।
  • फिल्म में कई एक्टर्स को पर्याप्त स्क्रीनटाइम मिला है, लेकिन डायलॉग्स और VFX को लेकर आलोचनाएं हैं, और अब रिलीज़ के बाद इसकी वास्तविक प्रतिक्रिया देखी जाएगी।

Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसमें Paresh Rawal का किरदार एक ऐसी फेक फिल्म बना रहा, जिसका बजट 2000 करोड़ रुपए है. इसे Ramayana के बजट से जोड़कर देखा जा रहा है. मगर इसका जवाब इस ट्रेलर में दिया गया है. मेकर्स इस बार फिल्म इंडस्ट्री के 25 से अधिक एक्टर्स, आर्मी, घोड़े, हेलीकॉप्टर्स और सबमरीन तक ले आए हैं. ये ट्रेलर पहले पार्ट का रेफरेंस देने के बावजूद उससे काफी दूर रह जाता है. प्रेजेंटेशन, स्केल और बजट के हिसाब से ये काफी बड़ा लग रहा. लेकिन डायलॉग्स और VFX के डिपार्टमेंट में फिल्म कमजोर नजर आ रही है.

Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' में काफी बड़ी स्टारकास्ट है. इस तरह की फिल्मों में अक्सर ये समस्या रहती है कि हर एक्टर को पर्याप्त स्क्रीनटाइम नहीं मिल पाता. लेकिन इस ट्रेलर की खास बात ये है कि यहां लगभग ज्यादातर एक्टर्स को पर्याप्त फुटेज मिला है. यहां तक कि गोरिल्ला को भी अलग से इन्ट्रोड्यूस किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में सभी एक्टर्स को उनके रियल नाम के साथ शो किया गया. आसार हैं कि फिल्म में भी ज्यादातर लोगों को उन्हें उनके असली नामों के साथ ही दिखाया जाएगा. 

इस फिल्म में अक्षय के रियल लाइफ़ सिचुएशन्स पर तंज कसा गया है. एक सीन में उनका ज़िक्र होने पर परेश कहते हैं- "एक समय पर टॉप का हीरो था, आज फ्लॉप का हीरो है." ये बात अक्षय की लगातार पिटती फिल्मों पर टिप्पणी थी. मूवी में मेकर्स ओरिजिनल 'वेलकम' को ट्रिब्यूट देना नहीं भूले. इसमें सुनील शेट्टी को नाना पाटेकार के किरदार उदय शेट्टी का भाई बताया गया. वहीं अरशद वारसी, अनिल कपूर यानी मजनू के भाई बने हैं. एक सीन में तो उन्होंने मजनू भाई की घोड़े पर गधे वाली पेंटिंग का सीक्वल बना दिया. फर्क ये है कि इस बार गधा घोड़े पर नहीं बल्कि घोड़ा गधे पर बैठा है.

Advertisement

फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहते हैं. इसके डायलॉग भी साधारण हैं और इस वजह से ये फिल्म की कमजोर कड़ी साबित होते हैं. जैसे एक सीन में रवीना टंडन, अक्षय से पूछती हैं-  "20 साल से तुम कहां थे?" इस पर अक्षय कहते हैं- "अपने घर." ये अक्षय और रवीना के पास्ट को लेकर एक मेटा रेफरेंस था. एक अन्य सीन में जैकी श्रॉफ, अक्षय को देखकर कहते हैं- "तेरी शक्ल कहीं देखी हुई लगती है." इस पर सुनील अक्षय पर तंज करते हुए कहते हैं- "आप फ्लॉप फिल्में भी देखते हो?" ट्रेलर में दलेर मेहंदी के नाम पर वर्डप्ले करते हुए एक जोक किया गया है. मगर वो भी कुछ इम्पैक्ट नहीं डाल पाता. उल्टा आप ये सोचने लगते हैं कि सभी एक्टर्स इस पर ताली क्यों बजा रहे? कृष्णा अभिषेक और अरशद वारसी के डायलॉग्स जोड़े तो गए मगर लिखावट के मामले में वो भी आउटडेटेड लगते हैं.

कुलमिलाकर, 'वेलकम टू द जंगल' की फिजिकल कॉमेडी इंट्रेस्टिंग लग रही. मगर अच्छे पंचलाइन्स की कमी महसूस होती है. VFX का काम भी बारीकी से नहीं किया गया. हो सकता है ये फिल्म के कॉन्सेप्ट से जुड़ा हुआ हो. वैसे तो मेकर्स ने ये सुनिश्चित किया है कि फिल्म की स्टारकास्ट को पर्याप्त स्क्रीनटाइम मिले. मगर दूसरी तरफ वो जॉनी लीवर जैसे आला एक्टर को एक भी डायलॉग नहीं देते. पूरे ट्रेलर में वो किसी बैकग्राउंड प्रॉप ही नजर आते हैं, जो काफी सरप्राइजिंग है. 

जहां तक फिल्म की बात है, 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज़, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े समेत दो दर्जन से ज्यादा एक्टर्स ने काम किया है. अक्षय और फिरोज़ नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.

Advertisement

वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' का आया टीजर, क्या ये ‘ट्रॉपिक थंडर’ की नकल है?

Advertisement