The Lallantop
Logo

कर्नाटक को तमिलनाडु ने हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती

फाइनल में शाहरुख खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.

Advertisement

शाहरुख खान. तमिलनाडु के स्टार ऑलराउंडर. और भारत के उभरते हुए फिनिशर. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने मैदान पर वो कारनामा किया है जिसके लिए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शाहरुख खान ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी. शाहरुख ने 15 गेंदों में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा. कर्नाटक को हराते ही तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी डिफेंड कर ली. और कर्नाटक के बाद ऐसा करने वाली तमिलनाडु दूसरी टीम बन गई है. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement