T20 विश्वकप 2021 फाइनल अब बहुत दूर नहीं रहा. ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की टीम सभी 12 टीमों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाकर टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची हैं. फाइनल से पहले क्रिकेट के कई दिग्गज वर्ल्ड चैम्पियन को लेकर अपना-अपना प्रेडिक्शन दे रहे हैं. इसी लिस्ट में एक नाम जुड़ा है पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम का. वसीम अकरम ने मैच से ठीक पहले कहा है कि उनकी नज़र में ऑस्ट्रेलिया की टीम इस विश्वकप की विजेता बनेगी. अकरम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास न्यूज़ीलैंड के मुकाबले में थोड़ा सा एज ज़रूर है. देखिए वीडियो.
T20 वर्ल्ड कप: कौन सी टीम बनेगी चैम्पियन, वसीम ने कर दी भविष्यवाणी!
आज होगा ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












