The Lallantop
Logo

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इंडिया को जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव ने बाबर आजम को चुनौती दे दी

अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर सूर्या ICC T20I रैंकिंग में अपने करियर की सबसे बेस्ट पॉजिशन, नंबर दो पर आ गए है.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव. टीम इंडिया के बैटर. इस समय गज़ब की फॉर्म में है. T20I क्रिकेट में लगातार तेजी से रन बना रहे है. और इसी चीज़ का अब उनको फायदा भी मिल रहा है. अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर सूर्या ICC T20I रैंकिंग में अपने करियर की सबसे बेस्ट पॉजिशन, नंबर दो पर आ गए है. और उससे भी बड़ी बात ये है कि वो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. दरअसल, करियर बेस्ट रैंकिंग के साथ सूर्या के नाम के आगे अभी 816 पॉइंट्स हैं. और वो नंबर एक पर बैठे बाबर आज़म से सिर्फ दो पॉइंट्स पीछे हैं. बाबर आज़म के नाम 818 पॉइंट्स हैं. ऐसे में सूर्या अगर इसी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो वो जल्द ही नंबर वन का स्पॉट हासिल कर लेंगे. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement