लीड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. खिलाड़ी से लेकर फैंस तक, हर कोई युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन का मुरीद हो गया. लेकिन दूसरे दिन जो कुछ हुआ उसे देखकर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए. वो टीम की फील्डिंग से बहुत नाराज थे. उन्होंने कहा कि इस बार कोई फील्डिंग मेडल नहीं दिया जाना चाहिए. मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा ने कैच ड्रॉप किए. जायसवाल ने ओपनर बेन डकेट और ओली पोप को स्लिप पर जीवनदान दिया. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
शतक लगाने के बाद भी जायसवाल से क्यों नाराज हो गए गावस्कर, जमकर सुना दी
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपनी पहली ही पारी में शतक जमाया. 20 जून को जायसवाल की तारीफें करने वाले सुनील गावस्कर अब उनसे काफी नाराज हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










