The Lallantop
Logo

'हम वही बोलते हैं जो दिखता है', गावस्कर ने विराट और स्टार स्पोर्ट्स को एक साथ सुना डाला!

Virat Kohli Strike Rate पर बात करने वालों पर गुस्साए थे. कुछ दिन पहले उन्होंने ऐसे लोगों को जमकर सुनाया. और ये बात लेजेंड सुनील गावस्कर को बुरी लग गई है. उन्होंने विराट के साथ स्टार स्पोर्ट्स को भी सुना डाला.

Advertisement

विराट कोहली लगातार ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हुए हैं. लेकिन जनता ये रन देख नहीं रही है, उनका ध्यान है कोहली के स्ट्राइक रेट पर. खासतौर से स्पिनर्स के खिलाफ़ उनकी स्लो बैटिंग पर लगातार कॉमेंट हो रहे हैं. इन्हीं कॉमेंट्स को ध्यान में रख कोहली ने बीते हफ़्ते अहमदाबाद में गुजरात के स्पिनर्स के खिलाफ़ तेजी से रन जोड़े. कोहली ने 44 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. इसमें स्पिनर्स का खास ख्यान रखा गया. और फिर मैच के बाद कोहली ने अपने आलोचकों को भी खूब सुनाया. कोहली खासतौर से कॉमेंटेटर्स से खफ़ा थे. और इस बात से अब सुनील गावस्कर खफ़ा हो गए हैं. उन्होंने शनिवार, 4 मई को RCBvsGT गेम से पहले कोहली को खूब सुनाया. गावस्कर ने प्री-मैच शो में कोहली की जमकर ख़बर ली. क्या बोले, जानने के लिए देखें वीडियो-

Advertisement

Advertisement
Advertisement