The Lallantop
Logo

सिराज ने RCB को मैच जिताकर अपनी फील्डिंग, बोलिंग पर क्या कहा?

मोहाली में हुए PBKSvsRCB मैच में सिराज ने अपने चार ओवर्स में 13 डॉट बॉल्स फेंकी.

Advertisement

छह मैच. छह पारी. 24 ओवर यानी कुल 144 गेंदें. इनमें से भी 82 डॉट्स. जी हां आधी से ज्यादा गेंदों पर कोई रन नहीं. वो भी तब, जब ये बोलर अपनी ज्यादातर बोलिंग पावरप्ले में करता है. IPL2023 में ऐसी कमाल बोलिंग कर रहे बोलर का नाम है मोहम्मद सिराज.सिराज ने IPL2023 में सच में आग लगा रखी है. वह जब भी बोलिंग करने आते हैं, सामने वाली टीम परेशान हो जाती है. सिराज की तारीफ़ इसलिए भी बनती है क्योंकि उन्होंने इस सीजन एक भी मेडेन ओवर नहीं डाला है. और इसके बावजूद उनका डॉट बॉल परसेंटेज इतना ज्यादा है. देखिए वीडियो.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement