The Lallantop

IPL में 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी' गाने पर फिर बवाल, इस बार CSK ने सीधे BCCI से की शिकायत

CSK complains on Dosa-Idli Song: चेन्नई बनाम बेंगलुरु मैच के दौरान DJ ने एक गाना चलाया- ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी-चटनी’. इसी गाने पर चेन्नई की टीम ने आपत्ति जताई और BCCI को एक लिखित शिकायत भेजी.

Advertisement
post-main-image
चेन्नई बनाम बेंगलुरु मैच में डोसा-इडली गाने पर विवाद. (फाइल फोटो-आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबले के दौरान मैच स्थल पर DJ ने 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी-चटनी' गाना चलाया, जिस पर CSK ने BCCI को शिकायत की।
  • इस विवाद की पृष्ठभूमि में पिछले मैच में RCB के खिलाड़ी जितेश शर्मा का वायरल वीडियो है, जिसमें उन्होंने ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ गाना गाकर चेन्नई के लोगों का मजाक उड़ाया था।
  • BCCI की गवर्निंग काउंसिल ने CSK की शिकायत पर जांच शुरू करने का फैसला किया है, जिससे IPL मैचों की स्थिति और खिलाड़ियों की इज्जत की सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच 5 अप्रैल को IPL 2026 का एक मैच था (CSK-RCB match). मैच के दौरान DJ ने एक गाना चलाया- ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी-चटनी’. इसी गाने पर चेन्नई की टीम ने आपत्ति जताई और BCCI से शिकायत कर दी. बताया गया कि बोर्ड मामले की जांच कर रहा है (CSK complains on dosa-idli song). 

Advertisement

ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. CSK का कहना है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले ये गाना चलाया गया था, जो खिलाड़ियों और टीम का मज़ाक उड़ाने जैसा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, IPL के टॉप लेवल अधिकारी ने बताया कि CSK की शिकायत मिली है. गवर्निंग काउंसिल इस शिकायत पर ध्यान दे रही है और जल्द ही जांच शुरू करेगी.

चेन्नई टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 

Advertisement

‘DJ का काम होता है मैच के दौरान खिलाड़ियों का मूड बूस्ट करना, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा नहीं हुआ. टीम के खिलाड़ियों के ऊपर कमेंट किया गया था, इसलिए हमने शिकायत की है.’   

'इडली-डोसा' गाने पर विवाद नया नहीं

इस गाने का विवाद नया नहीं है. 'डोसा इडली सांभर चटनी-चटनी' गाना म्यूज़िशियन अप्पू से जुड़ा है और RCB-CSK मैचों के दौरान यह अक्सर चर्चा में रहता है. हाल ही में ये गाना इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में था, जिसपर कई मीम बनाए गए थे.

पिछले साल 28 मार्च 2025 को IPL में RCB और CSK का मैच था. मैच से पहले RCB के जितेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें RCB के खिलाड़ियों से पूछा गया था कि वो चेन्नई के लोगों के बारे में क्या महसूस करते हैं? इस पर जितेश शर्मा ने मजाकिया अंदाज में ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ गाने को गाकर जवाब दिया था. इसके बाद उन्होंने कहा ‘छोटी और तेज इनिंग खेलो मैच जीतो और घर चलो.’

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद जितेश शर्मा को CSK के फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा था. कई लोगों ने RCB के खिलाड़ियों को अपशब्द कहे थे. फैंस का मानना ​​था कि उन्हें ऐसे लहजे में लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए था.

जितेश का वीडियो आने के बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैच हुआ. और जब इस मैच में जितेश आउट हुए तो डीजे ने इसी गाने को बजाकर उन्हें चिढ़ाया.

वीडियो: कैमरन ग्रीन टीम के लिए महंगे साबित हो रहे, अब क्या करेगी KKR?

Advertisement