The Lallantop

अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा का कभी भी हो सकता है डोपिंग टेस्ट, ये है वजह

टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा पहले की तरह इस सूची में बने रहेंगे.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल RTP में शामिल हैं. (Photo-PTI)

भारतीय बल्लेबाज अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा को अब हर समय डोपिंग टेस्ट के लिए तैयार रहना होगा. भारत की नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के आरटीपी (रजिस्टर्ड टेस्ट पूल) में इन दोनों खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है.  आरटीपी में शामिल 348 खिलाड़ियों की नई लिस्ट में अभिषेक और अक्षर ने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है. इस बार की लिस्ट में कुल मिलाकर नाडा की इस सूची में 14 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पहले से शामिल हैं कई क्रिकेटर्स

टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा पहले की तरह इस सूची में बने रहेंगे. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर पिछले साल इस लिस्ट में शामिल थीं और अब भी बनी हुई हैं.  

नाडा की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी एथलेटिक्स से जुड़े हुए हैं. पिछली बार इनकी संख्या 118 थी जो अब बढ़कर 134 हो गई है. इनमें स्टीपलचेज के एथलीट अविनाश साबले, हर्डल की एथलीट ज्योति याराजी, डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर और स्प्रिंटर अनिमेष कुजुर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. वहीं फील्ड इवेंट की बात करें तो, लॉन्ग जंपर शैली सिंह और मुरली श्रीशंकर, वहीं शॉटपट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

Advertisement
हॉकी के कई खिलाड़ी पूल में शामिल

हॉकी से मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ-साथ महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सविता पूनिया और नवनीत कौर भी इस सूची का हिस्सा हैं. मनप्रीत सिंह इस समय कैंप का हिस्सा हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कुछ समय के लिए टीम से बाहर किया गया है.

यह भी पढ़ें- क्यों डबल ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने 32 साल की उम्र में ले लिया संन्यास? 

बैडमिंटन से 8 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है. इसमें ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, ऑल इंग्लैंड के रनरअप रहे लक्ष्य सेन और डबल्स स्पेशलिस्ट खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद का नाम शामिल है.  तीरंदाजी से अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और मशहूर पैरा तीरंदाज शीतल देवी नाडा की इस सूची में शामिल हैं. कुश्ती से 31 खिलाड़ियों को इस सूची में जगह दी गई है. इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी शामिल हैं.

Advertisement
क्या होता है RTP? 

अब आपको बताते हैं कि RTP होता क्या है. इस पूल में वह खिलाड़ी शामिल होते हैं, जिनपर नाडा का खास ध्यान होता है.  इन खिलाड़ियों का बिना किसी नोटिस के कभी भी टेस्ट हो सकता है.

RTP में शामिल खिलाड़ियों के लिए नियम:

इन खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन के बारे में लगातार बताना होता है. ऐसा न करने पर उनपर बैन भी लगाया जा सकता है.

अपने ठिकाने की जानकारी देने में तीन बार विफल रहना डोपिंग का उल्लंघन माना जाता है.

रोज़ एक समय तय करना होता है जहां वह उपलब्ध रहेंगे. कभी भी डोपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है.

वीडियो: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो बन गए, KKR के सामने किया शानदार प्रदर्शन

Advertisement