श्रेयस अय्यर. BCCI की ताजा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए क्रिकेटर. अय्यर को विकेट कीपर ईशान किशन के साथ BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया गया. बोर्ड ने इन दोनों को बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया है. लेकिन कहा जा रहा है कि रणजी ट्रॉफ़ी मैचेज़ में ना उतरने के चलते इन दोनों के खिलाफ़ एक्शन लिया गया. अय्यर ने कहा था कि वह अपनी पीठ में ऐंठन से परेशान हैं. लेकिन उसी वक्त नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) द्वारा उन्हें फ़िट घोषित करने की ख़बर आई थी. देखें वीडियो.
इंजेक्शन, दर्द, छुट्टी नहीं मिली, श्रेयस अय्यर इस कारण नहीं खेला रणजी ट्रॉफी
अय्यर को मुंबई स्थित कोलकाता नाइट राइडर्स अकैडमी में देखा गया. और इस बातों से खफ़ा BCCI ने कड़े कदम उठाए.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








