The Lallantop
Logo

संदीप लामिछाने का US वीज़ा रद्द होने पर भड़के फ़ैन्स सड़क पर उतर आए!

30 मई गुरुवार को संदीप को वीज़ा इंटरव्यू के लिए जाना था.

Advertisement

नेपाल क्रिकेट टीम के फ़ैन्स परेशान हैं. उन्होंने सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी कर दिया. लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है. और उनकी इच्छा है कि संदीप लामिछाने को अमेरिका का वीजा मिले. दरअसल अमेरिकी दूतावास ने दो बार संदीप को वीजा देने से मना कर दिया है. हाल ही में संदीप को बलात्कार के आरोपों से बरी किया गया है. और वह T20 वर्ल्ड कप खेलने की तैयारी में लगे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 मई गुरुवार को संदीप को वीज़ा इंटरव्यू के लिए जाना था.

Advertisement

Advertisement
Advertisement