The Lallantop
Logo

IPL 2019 में अभी तक चार बार हो गया कि गेंद स्टंप्स पर लगी मगर बेल्स नहीं गिरीं

IPL में यूज हो रहीं बेल्स में चुंबक लगी है क्या?

Advertisement
22 अप्रैल. आईपीएल सीजन का 40वां मैच डेल्ही कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत बैटिंग कर रहे थे और राजस्थान के 191 रनों का पीछा कर रहे थे तो जोफ्रा आर्चर की एक गेंद स्टंप्स पर जा लगी थी. पृथ्वी उस वक्त 36 गेंदों पर 42 रन बना कर खेल रहे थे. स्कोर 151/2 का स्कोर था. जोफ्रा की गेंद सीधे स्टंप्स पर लगकर पीछे निकल गई. बेल्स की लाइट जल पड़ी. मगर हैरानी की बात ये कि बेल्स नहीं गिरीं. ये देखकर जोफ्रा आर्चर ने अपना सिर पकड़ लिया. राजस्थान की टीम काफी हैरान हुई. अंपायर भी देखते रह गए कि सामने गेंद स्टंप्स पर लगी और बेल्स नहीं गिरी तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता. मैच के बाद जब ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने इस पर बात की. दोनों ने कहा कि लक उनके साथ था.

Advertisement
Advertisement
Advertisement