भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 500 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इस बीच मैच के तीसरे दिन इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते ही शतक जड़ दिया. ये टेस्ट शतक 634 दिन बाद आया है. पहली पारी में वो कुल 39 रन बना पाए थे. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 124 गेंदों में शतक पूरा किया. ओवरऑल, उन्होंने 128 गेंदों में 109 रन की पारी खेली. इसमें चार छक्के और 13 चौके शामिल रहे.
IND vs BAN: मैच में बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे पंत, वीडियो वायरल
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. टीम इंडिया दूसरी पारी खेल रही है और 500 रन से ज्यादा की बढ़त बना चुकी है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















