राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2024 के 9वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया है. मैच के हीरो रहे रियान पराग. लेकिन दूसरी तरफ खबर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने भी बनाई. आउट होने के बाद पंत (Rishabh Pant got angry after getting out) खुद से नाखुश दिखे. इतना कि जब मैदान से बाहर गए तो गुस्से में कुछ ऐसा किया जिसके कुछ वीडियोज़ अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं. देखें वीडियो-
राजस्थान रॉयल्स से आउट होने पर ऋषभ पंत ने जो रिएक्शन दिया, वीडियो वायरल हो रहा है
पंत जिस तरह आउट हुए वो काफी गुस्से में थे. ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते वक्त उनका गुस्सा सामने आ गया. पंत ने रास्ते में लगे कुशन पर अपना बल्ला दे मारा.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








