जब 'टेक्निकल वजह' से पीएम मोदी का धनुष नहीं चल पाया
मोदी का तीर को भाले में बदलने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले के मैदान पर रावण दहन के मौके पर मौजूद थे. जैसा कि परंपरा है उन्हें तीर चलाकर प्रतीकात्मक रूप से रावण को जलाने की प्रक्रिया स्टार्ट करनी थी. पीएम मोदी ने धनुष उठाया. लेकिन उसमें आ गई टेक्निकल ख़राबी. धनुष ने चलने से इंकार कर दिया. पता नहीं उसकी प्रत्यंचा ढीली थी या कुछ और लेकिन वो चला नहीं. उसके बाद मोदी जी मुस्कुराए. तीर को भाले की तरह पकड़ा और रावण की तरफ फेंक दिया. तब जा के रावण को जलाने का कार्यक्रम शुरू हो पाया.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








