The Lallantop
Logo

पाक प्रधानमंत्री ने कहा 'मोदी का PM बनना पाकिस्तान के लिए अच्छा'

पाकिस्तान ये भी कह चुका है कि चुनाव के दौरान उनपर इंडिया हमला कर सकता है.

Advertisement
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इमरान खान ने इंडिया में इलेक्शन से ठीक पहले कुछ विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा अगर इंडिया में पीएम मोदी जीतते हैं. इससे दोनों देशों के बीच शांति पर बातचीत करने में आसानी होगी. इमरान ने कहा, “पीएम मोदी का जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर कांग्रेस जीतती है तो नई सरकार से बातचीत करना मुश्किल होगा क्योंकि उस वक्त विपक्ष में बीजेपी होगी जो कांग्रेस को पाकिस्तान से बातचीत न करने का दबाव बनाएगी. वहीं अगर बीजेपी की सरकार बनी तो मुझे उम्मीद है कि कश्मीर के मुद्दे पर कुछ मसलों पर दोनों देशों के बीच सेटलमेंट हो सकती है.”

Advertisement
Advertisement
Advertisement