बैज़बॉल की हालत खराब है. भारतीय जमीन पर उनसे कुछ हो नहीं पा रहा है. इंग्लैंड की टीम बड़ी उम्मीदों के साथ आई थी, पहला टेस्ट जीता भी, लेकिन इसके बाद भारत ने बता दिया कि अपने घर में तो वही शेर रहेंगे. और इस बात को लेकर अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम को चारों तरफ से सुनाया जा रहा है. पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इस मामले पर सख्त शब्दों में काफी कुछ कहा है. मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में इंग्लैंड आठवें नंबर पर है. ये लोग नौ में से सिर्फ़ तीन टेस्ट मैच जीत पाए हैं. पांच में इन्हें हार मिली, जबकि एक ड्रॉ रहा. देखें वीडियो.
Bazball की ऐसी बेइज्जती, इंग्लैंड को तो उन्हीं के पूर्व कैप्टन ने बुरा सुना दिया!
इंग्लैंड ने हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट को जीत, सीरीज़ की बेहतरीन शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद तीनों टेस्ट मैच में उन्हें हार मिली.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








