क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की किस बात को धोनी अब तक नहीं भूल पाए हैं?
वर्ल्ड कप के बाद से धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया है.
Advertisement
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद से धोनी ने क्रिकेट नहीं खेला है. टीम में उनकी वापसी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में धोनी उस वक्त रन आउट हो गए थे, जब टीम की सारी उम्मीदें उनके ऊपर टिकी थीं. उनके आउट होते ही टीम इंडिया का तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना दूर हो गया था. रन आउट होने के बाद धोनी क्या सोच रहे थे? ये सवाल हम सबके मन में होगा. अब इसका जवाब मिल गया है. ये बात खुद एमएस धोनी ने बताई.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















