एक हाथ में चूज़ा, दूसरे में 10 रुपए लेकर हॉस्पिटल जाने वाले बच्चे को इनाम मिला है
ईमानदारी और मासूमियत को उसके स्कूल ने एक मिसाल माना.
Advertisement
हमने आपको मिज़ोरम के उस बच्चे की कहानी सुनाई थी. एक हाथ में मुर्गी का चूजा था. दूसरी मुट्ठी में 10 रुपये का नोट था. उसकी कहानी का पार्ट-2 आया है. उसकी इंसानियत, बहादुरी और ईमानदारी का इनाम दिया है उसके स्कूल ने. इनाम रिसीव करते हुए उसकी एक तस्वीर भी आई है. हाथ में फ्रेम करवाया हुआ ‘लेटर ऑफ अप्रिसिएशन’ थामे. दूसरे हाथ में कुछ लाल और पीले गुलाब. कंधे पर शॉल. इस तस्वीर में वो मुंह भरकर मुस्कुरा रहा है.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












