The Lallantop
Logo

कैसे बिना बैटिंग किए के एल राहुल ने जीता फ़ैन्स का दिल

राष्ट्रगान के वक्त ईशान किशन के साथ तो अलग ही केस हो गया.

Advertisement

इंडिया और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM ODI Series) के बीच तीन मैच की ODI सीरीज़ का पहला मैच गुरुवार 18 अगस्त को हरारे में हुआ. जिम्बाब्वे के खिलाफ रोहित शर्मा की गैरहाज़िरी में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) ने की. कप्तान केएल राहुल शुरू में इस टीम के लिए चुने भी नहीं गए थे, लेकिन आखिरी समय में अपना फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया, और कप्तानी भी सौंप दी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मैच में उन्होंने भारत के ODI कप्तान के रूप में अपनी पहली जीत भी हासिल की. इससे पहले केएल ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन ODI मैच में भारत की कप्तानी की थी, लेकिन टीम इंडिया को तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा था. देखिए वीडियो. 

Advertisement
Advertisement