The Lallantop
Logo

IPL ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहे 3 लड़कों को करोड़पति बना दिया

आईपीएल में नेपाल की भी हुई एंट्री, दिल्ली ने खरीदा नेपाल के संदीप को.

Advertisement
आईपीएल नीलामी का दूसरा दौर चल रहा है. माने दूसरे दिन की बोली लगनी शुरू हो गई है. एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजीस की पसंद देसी ब्वॉयज ही बने हैं. तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की तो चांदी ही हो गई है. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ में खरीदा है. वो इस बार की बिडिंग के अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हो गए हैं. वहीं चौथे राउंड की बिडिंग में अंडर- 19 वर्ल्ड कप खेल रहा एक और खिलाड़ी करोड़पति बन गया है. नाम है शिवम मावी जो बिके हैं तीन करोड़ में. यूपी के इस खिलाड़ी को खरीदा है कोलकाता नाइटराइडर्स ने.

Advertisement
Advertisement
Advertisement