The Lallantop
Logo

रोहित - हार्दिक विवाद पर मुंबई इंडियंस को डेल स्टेन की ये सलाह पसंद आएगी

Mumbai Indians को साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन से एक बड़ी सलाह मिली है. स्टेन ने ऐसी बात कही है जिससे MI के फैंस भी सहमत होंगे. अगर उनकी बात मान ली जाए तो मुंबई के लिए IPL ट्रॉफी की राह आसान हो जाएगी.

Advertisement

IPL शुरु होने वाला है. और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम लगातार चर्चा में बनी हुई है. जब से मुंबई ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को खरीदा और रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया है. तब से ये चर्चा शुरू हो गई. अब ये चर्चा खत्म ही नहीं हो रही. पूर्व साउथ अफ़्रीकी पेसर डेल स्टेन ने भी इस मामले पर कॉमेंट किया है. स्टेन के मुताबिक मुंबई इंडियंस के सामने इस टूर्नामेंट में बड़ा चैलेंज होगा. उन्होंने कहा कि पांच बार के चैंपियंस के आगे सबसे बड़ा चैलेंज तो ये होगा कि हार्दिक पंड्या अब रोहित की जगह टीम के कप्तान होंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं सोचता हूं कि ये चैलेंजिंग होगा. मुंबई छोड़ना और फिर मुंबई वापस आने का पूरा केस ही. मैं उम्मीद करता हूं कि उन्होंने IPL से महीने भर पहले कोई कैंप किया हो. जिससे, अगर कोई भी चीज किसी को परेशान कर रही हो तो पहले मैच से पहले ही सॉल्व कर ली जाए. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement