The Lallantop
Logo

रोहित शर्मा छोड़ देंगे टीम इंडिया का साथ, वजह बनेंगे BCCI के दुलारे!

रोहित और हार्दिक के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. रोहित, हार्दिक को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करना चाहते थे

Advertisement

रोहित शर्मा T20I से रिटायर होने वाले हैं. T20 वर्ल्ड कप के बाद वह भारत के लिए क्रिकेट का सबसे छोटा फ़ॉर्मेट नहीं खेलेंगे. दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताब़िक, रोहित के जाने का फैसला सीधे तौर पर T20 World Cup टीम में हार्दिक पंड्या की एंट्री से जुड़ा है. रिपोर्ट का दावा है कि हार्दिक को टीम में शामिल करने के लिए बहुत दबाव था. उन्हें परफ़ॉर्मेंस नहीं, बल्कि इसलिए टीम में लिया गया क्योंकि बोर्ड हार्दिक को अगले कप्तान के रूप में देखता है. रोहित और हार्दिक के बीच मुंबई इंडियंस में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला अभी तक मुंबई को परेशान कर रहा है. हार्दिक का गुजरात से वापस मुंबई आना फ़ैन्स के लिए बड़ा झटका था. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement