The Lallantop
Logo

एक ऑडियो ने...रोहित शर्मा मैच से पहले कैमरा देख हाथ जोड़ क्या अपील करने लगे?

वीडियो पर ऐसा बवाल मचा कि इसे शेयर करने वाली फ़्रैंचाइज़ KKR ने तुरंत ही इसे डिलीट कर दिया. अब रोहित को एक बार फिर से वही वीडियो याद आया है

Advertisement

भाई ऑडियो बंद करो... रोहित शर्मा. टीम इंडिया के मौजूदा और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान. इनका एक और वीडियो वायरल है. और इस वीडियो में वह अपने ही पुराने वीडियो का रेफ़रेंस देकर कैमरापर्सन्स से गुहार लगाते देखे जा रहे हैं. ताजा वीडियो में पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी से बात करते-करते कैमरे की ओर घूमकर हाथ जोड़े रोहित कहते हैं, 'भाई ऑडियो बंद करो हां. कसम से ना, एक ऑडियो ने मेरा वॉट लगा दिया है.' अब जानने वाले तो समझ ही गए होंगे. जो ना समझे उनके लिए पुराना वाकया दोहरा देते हैं. बीती 11 मई को KKR के खिलाफ़ मुंबई वालों को ईडन गार्डन्स में मैच खेलना था. इस मैच से पहले रोहित का एक वीडियो वायरल हो गया. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement