The Lallantop
Logo

बीच मैच में हार्दिक पंड्या की जगह रोहित बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

SRH VS MI के बीच मैच में Rohit Sharma Mumbai की कप्तानी करते दिखे. इस मैच में हैदराबाद ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और इस दौरान रोहित फील्ड सेट करते दिखे.

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद ( SRH VS MI) के खिलाफ एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया. एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड. इस मैच में हार्दिक के कप्तानी की खूब आलोचना हुई. इन सबके बीच अब एक वीडियो खूब वायरल है. इस वीडियो में दिख रहा है कि रोहित शर्मा फ़ील्ड सेट कर रहे हैं. वह हार्दिक को डीप में फ़ील्डिंग करने के लिए दौड़ा रहे थे. वीडियो देख ऐसा लग रहा था जैसे हार्दिक ने कप्तानी से सरेंडर कर दिया और रोहित शर्मा फिर से टीम को संभाल रहे हैं. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement