RCB वालों ने गुजरात टाइटंस पर सीज़न डबल पूरा कर लिया है. अहमदाबाद के बाद उन्होंने बेंगलुरु में भी शुभमन गिल की टीम को कूट दिया. इस जीत के हीरो रहे RCB के बोलर्स. इन्होंने शुरुआत से ही गुजरात के बल्लेबाजों को सांस नहीं लेने दी. इस मैच में RCB ने चेज़ की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में की थी. 5.5 ओवर्स में 92 रन पर उनका पहला विकेट गिरा. कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसी 23 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए. इस वक्त तक लग रहा था कि ये लोग एक-दो विकेट गंवाकर मैच जीत लेंगे. लेकिन अंत में इन्हें दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने मिलकर जिताया. मैच के बाद इस बारे में कार्तिक ने क्या बताया जानने के लिए वीडियो देखें.
बीमार बोलर और कॉफी पीते बैटर की मदद से RCB ने गुजरात को हरा दिया!
RCB ने GT को फिर से हरा दिया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB Bowlers ने गुजरात की बैटिंग को सांस ना लेने दी. और फिर बाद में डु प्लेसी के साथ मिल विराट ने बचा हुआ काम कर दिया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










