IPL 2024 में आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी आउट हो ही गए. बुधवार, 1 मई को चेपॉक में वह इस सीजन पहली बार आउट हुए. धोनी का विकेट बीसवें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा. इससे पहले वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर बैटिंग करने आए थे. अर्शदीप सिंह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को बोल्ड मारा. रुतुराज ने 48 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली. इसके बाद आए धोनी. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर सिंगल लिया. 19वां ओवर लेकर आए राहुल चाहर. पहली दोनों गेंदें धोनी ने डॉट खेलीं. और तीसरी पर एक सिंगल लेकर स्ट्राइक मोईन अली को सौंप दी. चाहर ने ओवर की चौथी गेंद पर मोईन को बोल्ड मार दिया. देखें वीडियो.
धोनी ने मिचल को डबल दौड़ाया फिर भी CSK को रन क्यों नहीं मिला?
MS Dhoni आखिरकार IPL 2024 में ये आउट हुए. पंजाब के खिलाफ़ धोनी पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुए.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












