गौतम गंभीर कोलकत्ता नाइट राइडर्स के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. गंभीर की कप्तानी में KKR ने दो बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है. गंभीर ने साल 2011 में KKR की कप्तानी संभाली थी. और अगले ही साल उन्हें चैंपियन बना दिया. गंभीर सात साल तक KKR के कप्तान रहे. उनकी कप्तानी में टीम ने 2014 में भी टाइटल जीता था. रिटायरमेंट के बाद गंभीर दो साल तक लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटॉर भी रहे. लेकिन IPL 2024 से ठीक पहले वह अपने घर, यानी कोलकाता लौट आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताब़िक शाहरुख खान ने गंभीर को वापस लौटने के लिए ब्लैंक चेक ऑफ़र किया था. शाहरुख और गंभीर के बीच की डील जानने के लिए वीडियो देखें.
गौतम गंभीर को शाहरुख खान ने क्यों ऑफर किया ब्लैंक चेक?
Gautam Gambhir की KKR के खेमे में वापसी हो चुकी है. उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स से अलग होकर अपनी पूर्व फ़्रैंचाइज़ का दामन थाम लिया है. रिपोर्ट्स हैं कि ऐसा करने के लिए शाहरुख खान ने गंभीर को ब्लैंक चेक ऑफ़र किया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












