भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर का IPL की उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स से अलग होना एक हैरानी भरा फैसला था. इसके बाद कई कयास लगे कि श्रेयस को गुजरात या यूपी की टीम अपने साथ जोड़ सकती है. लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ. अब श्रेयस अय्यर को लेकर एक और खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर पर IPL की फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नज़रें हैं. RCB की टीम को अगले सीज़न के लिए एक कप्तान की ज़रूरत है. ऐसे में श्रेयस अय्यर RCB के लिए एक बेहतरीन खोज हो सकते हैं. देखिए वीडियो.
IPL 2022: यूपी, गुजरात, दिल्ली नहीं बल्कि ये टीम बना सकती है श्रेयस अय्यर को कप्तान!
IPL की बड़ी टीमें श्रेयस को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









