एबी डी विलियर्स और मार्कस स्टोइनिस ने चौके छक्कों की बरसात कर दी
वो आखिरी 18 गेंदें जिनमें 64 रन कूटकर RCB में जान फूंक दी.
Advertisement
विराट कोहली की RCB गजब फॉर्म में आ गई है. अपने पिछले चार मैच आखिरी ओवर में जीत लिए हैं. यानी जिसे कहते हैं नेल बाइटिंग फिनिश वो कर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर. अपने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सीजन का 42 मैच खेलने उतरी आरसीबी ने अपने लिए ये मैच पारी के आखिरी तीन ओवरों में बना लिया था. 17 ओवर खत्म होने के बाद बेंगलोर 138/4 था. एबी डिविलिर्स 34 गेंदों पर 46 बना चुके थे और मार्कस स्टोइनिस 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे थे. यहां से ये उम्मीद थी कि ज्यादा से ज्यादा स्कोर 160-170 के बीच जाएगा. मगर दोनों ने जो गियर बदला तो सब देखते रह गए.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










