The Lallantop
Logo

केदार जाधव को 7 करोड़ 80 लाख में CSK ने खरीदा

अपने बेस प्राइस से 31 गुना पैसा पाया कर्नाटक का ये खिलाड़ी.

Advertisement
आईपीएल की बोली का दूसरा दिन. बहुत खिलाड़ी बिके. मगर किस्मत किसी-किसी की ही बनती है. सबसे तगड़ी किस्मत चमकी जयदेव उनादकट की. 11.50 करोड़ में बिके. खैर जयदेव का तो नाम आपने सुना होगा. खेलते देखा होगा. मगर एक खिलाड़ी की ऐसी बोली लगी कि सब चौंक गए. काहे से इस खिलाड़ी का तो नाम भी किसी ने नहीं सुना था. जबकि कर्नाटक का ये खिलाड़ी पिछले आईपीएल में भी था. हालांकि एक भी मैच खेल नहीं सका था. माने इसे मुंबई इंडियंस ने खरीदा तो था, मगर एक भी मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी. पर अब इस खिलाड़ी की भी किस्मत चमक गई है. बहुतै तगड़े तरीके से. छह करोड़ 20 लाख में बिके हैं. राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. नाम है कृष्‍णप्‍पा गौतम.

Advertisement
Advertisement
Advertisement