The Lallantop
Logo

धर्मशाला में गिल ने बेयरस्टो को विराट की याद दिला दी!

IND VS ENG टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है. इंगलैंड वालों की भारत से विदाई हो रही है. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड बस एक मैच ही जीत पाया. भारत इस सीरीज में विराट कोहली के बिना खेल रहा था. लेकिन आखिरी टेस्ट में शुभमन गिल ने कुछ ऐसा किया कि बेयरस्टो को विराट कोहली याद आ गये.

Advertisement

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली है. इस टेस्ट का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला गया और महज 3 दिन में ही खत्म हो गया. लेकिन इस मैच में एक और मजेदार चीज हुई. फ़ैन्स के प्रिंस, शुभमन गिल ने 
जॉनी बेयरस्टो के साथ विराट दोहरा दिया. तीसरे दिन, जब इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा था, भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ बहस हो गई. जॉनी ने शुभमन से जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले उनके द्वारा स्लेजिंग करने के बारे में पूछा. जिस पर शुभमन ने कहा, मैंने उससे पहले ही अपना शतक बना लिया था. तुमने इस सीरीज में कितने शतक बनाये हैं?

Advertisement

Advertisement
Advertisement