The Lallantop
Logo

भारत को मिली तीन बड़े ICC टूर्नामेंट की मेजबानी

पाकिस्तान को 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है.

Advertisement
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल, बोले तो ICC ने 2024-2031 साइकल के लिए मेंस क्रिकेट के बड़े इवेंट्स के मेजबानों का खुलासा कर दिया है. 11 फुल मेंबर्स और तीन असोसिएट देशों को दो वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप, चार T20 वर्ल्ड कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के अधिकार दिए हैं. पाकिस्तान को 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है. जबकि भारत 2026 का T20 वर्ल्ड कप आयोजित करेगा. इसमें श्रीलंका भी हिस्सेदार होगा. साथ में 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी भारत अकेले और 2031 का वनडे वर्ल्ड कप बांग्लादेश के साथ मिलकर आयोजित करेगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement