कुलदीप यादव. भारतीय क्रिकेट टीम के फ्रंटलाइन स्पिनर्स में से एक. IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे कुलदीप और टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Kuldeep Yadav Rishabh Pant DRS) के बीच दोस्ताना तो लोगों ने देखा ही है. यही दोस्ताना अंदाज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एक विकेट का कारण बना. विकेट जॉस बटलर का. कुलदीप की गेंद पर बटलर रिवर्स स्वीप खेलने गए और चूक गए. कुलदीप ने LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने ठुकरा दिया. इसके बाद DRS के लिए कुलदीप ने पंत का हाथ पकड़ वो किया जो कम ही आपने देखा होगा. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की जुगलबंदी ने बटलर को दिखाया पवेलियन का रास्ता
कुलदीप की गेंद पर बटलर रिवर्स स्वीप खेलने गए और चूक गए. कुलदीप ने LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने ठुकरा दिया. इसके बाद DRS के लिए कुलदीप ने पंत का हाथ पकड़ वो किया जो कम ही आपने देखा होगा.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












