The Lallantop
Logo

बर्मिंघम टेस्ट में क्या होनी चाहिए प्लेइंग 11, दीप दासगुप्ता ने बता दिया

दासगुप्ता ने कहा कि भारत को साई सुदर्शन की जगह नितीश कुमार रेड्डी को शामिल करना चाहिए.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने टीम प्रबंधन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने की सलाह दी है. दासगुप्ता ने कहा कि भारत को साई सुदर्शन की जगह नितीश कुमार रेड्डी को शामिल करना चाहिए और कुलदीप यादव को नंबर 8 पर खिलाना चाहिए. सुदर्शन ने पहले टेस्ट मैच में दो पारियों में 0 और 30 के स्कोर के साथ पदार्पण किया था. हालांकि दासगुप्ता का मानना ​​है कि दूसरे टेस्ट मैच में नितीश बेहतर विकल्प होंगे और अगर करुण नायर को बल्लेबाजी क्रम में नंबर 3 पर प्रमोट किया जाता है, तो टीम प्रबंधन सुदर्शन को बाहर करने का फैसला कर सकता है. क्या है दासगुप्ता की प्लेइंग 11, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.

Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement