The Lallantop
Logo

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के जवाब में ये 9 बातें बोलीं हैं

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीनों जजों ने बहुत बड़ा दावा किया है.

Advertisement
एक 35 साल की महिला. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व कर्मचारी. अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. कारवां पत्रिका के मुताबिक महिला ने भारत के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के इल्जाम लगाए हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि चीफ जस्टिस ने बीते साल 10 और 11 अक्टूबर को उनके साथ छेड़छाड़ की थी. महिला सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को हलफनामा भेजकर अपना पक्ष रखा है. महिला के आरोपों पर 20 अप्रैल, शनिवार के दिन सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई हुई. सुनवाई वाली बेंच में खुद चीफ जस्टिस रंजन गोगोई शामिल थे. उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि ये आरोप फर्जी हैं और इन्हें खारिज करना भी बहुत नीचे गिरने जैसा होगा जो वो नहीं करना चाहेंगे. गोगोई ने कहा कि न्यायपालिका खतरे में है. अगले हफ्ते कई अहम मामलों की सुनवाई होनी है. इसीलिए जानबूझकर ऐसे आरोप लगाए गए हैं.  

Advertisement
Advertisement
Advertisement