The Lallantop
Logo

ट्विटर पर सचिन ने किस नए नियम की मांग कर दी?

ऐसा वाकया क्रिकेट मैच में कभी-कभार ही देखने को मिलता है

Advertisement

स्टंप्स में गेंद लगी. लेकिन बेल्स नहीं गिरी. और बल्लेबाज आउट नहीं हुआ. ऐसा वाकया क्रिकेट मैच में कभी-कभार ही देखने को मिलता है. एशेज 2021-22 के चौथे टेस्ट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. मैदान पर ऐसी जाबड़ किस्मत लेकर आए थे बेन स्टोक्स. 31वें ओवर की बात है. कैमरन ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद टप्पा खाते हुए अंदर की तरफ आई. स्टोक्स को लगा कि गेंद स्टंप पर नहीं लगेगी. इसलिए उन्होंने इस गेंद को छोड़ने का फैसला किया. लेकिन गेंद सीधे ऑफ स्टंप्स पर जा लगी. हालांकि इसके बाद भी बेल्स नहीं गिरी. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement