The Lallantop
Logo

ईरान से लौटकर राजस्थान में फंसा छात्र, घर लौटने को कहा गया, तो कैब ने मांगी मोटी रकम

क्वारंटीन पूरा करने वाले छात्र को घर जाने के लिए खुद ही ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने को कहा गया.

Advertisement

राजस्थान का जैसलमेर. यहां दो राज्यों पश्चिम बंगाल और बिहार के दो छात्रों को क्वारंटीन किया गया था. अब उन्हें अपने घर लौटने के लिए ख़ुद व्यवस्था करने को कहा गया है. इन छात्रों को करीब 40 दिन पहले भारतीय लोगों के एक ग्रुप के साथ ईरान से एयरलिफ्ट करके लाया गया था. लॉकडाउन में छात्रों का वापस अपने राज्य जाना कठिन हो गया है.

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement