इंडोनेशिया में सुनामी से करीब 300 लोगों की मौत
ये सुनामी भूकंप की वजह से नहीं, ज्वालामुखी की वजह से आई.
Advertisement
22 दिसंबर. रात के तकरीबन साढ़े नौ बजे का वक़्त था. शनिवार की रात. अगले दिन इतवार की छुट्टी. वो भी क्रिसमस वाले हफ़्ते में. इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले दो द्वीप हैं- पश्चिमी जावा और सुमात्रा. यहां खूब सारे लोग घर से बाहर निकलकर मौज-मस्ती कर रहे थे. एकाएक समंदर की ऊंची-ऊंची लहरें किनारे आईं. ये आम दिनों की लहरें नहीं थीं. सुनामी थी. सुनामी ख़त्म होने के बाद से ही लाशें निकल रही हैं. मरने वालों की तादाद 281 तक पहुंच गई है. ये संख्या और बढ़ सकती है. लगभग 1,000 लोग जख्मी हुए हैं. सैकड़ों इमारतें बर्बाद हो गई हैं. कई लोग लापता हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















